Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

स्टार्ट-अप कंपनी ने लॉन्च की अनोखी इलेक्ट्रिक बाइक, फुल चार्ज पर दौड़ेगी इतने किलोमीटर

आधुनिक युग में तकनीकी आसमां छू रही है। भारत में एक ऐसी बाइक लॉन्च होने जा रही है। जो चार्जिंग से चलेगी। इस गाड़ी का नाम Revolt RV400 है, जिसे 7 अगस्त को लॉन्च किया जायेगा। यह देश की पहली , (AI) से लैस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल है। इस बाइक का लुक्स और फीचर्स इसकी खूबियां मानी जा रही हैं।

अनुमान लगाया जा रहा है, कि भारत में इसकी कीमत एक लाख रुपये के आस-पास रहने की उम्मीद है। आपको बता दें कि, यह गुरुग्राम की स्टार्ट-अप कंपनी Revolt Intellicorp का पहला प्रॉडक्ट है। कंपनी ने 25 जून से इस बाइक की प्री-बुकिंग शुरू है। ग्राहक एक हजार रुपये देकर बाइक को बुक करा सकते हैं। यह गाड़ी दो कलर ऑप्शन- रेबेल रेड और कॉस्मिक ब्लैक में मिलेगी।

Revolt RV400 फुल चार्ज होने पर  156 km तक चलेगी और इसकी इसकी टॉप स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस बाइक की सबसे खास बात यह है कि इसे चार्ज करने में कोई झंझट नहीं है। यह आसानी से चार्ज होती है।
आप इसे 15 ऐंपीयर प्लग पॉइंट पर भी चार्ज कर सकते हैं। रिवोल्ट में पोर्टेबल बैटरी चार्जर के साथ ऑन-बोर्ड चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है।

शुरुआत में Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक सिर्फ दिल्ली में ही बिक्री के  लिए उपलब्ध होगी। और फिर अगले चार महीने में यह अहमदाबाद, हैदराबाद, नागपुर, पुणे, बेंगलुरु, चेन्नै और अहमदाबाद में भी उपलब्ध करायी जाएगी।

Revolt RV400 में कई कनेक्टिविटी फीचर्स को शामिल किया है। इतना ही नहीं इसमें 4 प्री-लोडेड मोटरसाइकल साउंड्स दिए गए हैं, जिनमें से आप अपनी पसंद का साउंड सिलेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा यह बाइक 4G LTE  सिम से लैस है, जिससे इसके सभी तकनीकी फीचर्स काम करते हैं।