Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सोनभद्र घटना का मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान यज्ञदत्त गिरफ्तार

 

 

लखनऊ। सोनभद्र घटना के मुख्य आरोपी ग्राम प्रधन यज्ञदत्त को पुलिस ने आज देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने प्रधान के भाई धर्मेंद्र को भी गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में बुधवार को जमीनी विवाद में 10 लोगों की हत्या कर दी गई थी।

सोनभद्र के घोरावल थाना अन्तर्गत मूर्तिया ग्राम पंचायत के उम्भा गांव में बुधवार को जो खूनी संघर्ष हुआ था, उसका मुख्य आरोपी वहां का ग्राम प्रधान यज्ञदत्त है। बताया जाता है कि उसकी छवि इलाके में दबंग की है। यज्ञदत्त गुर्जर बिरादरी से है। वर्षों पहले उसका परिवार पश्चिम उत्तर प्रदेश से आकर यहां बसा था।

सोनभद्र पुलिस ने आज देर रात यज्ञदत्त और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले राज्य मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आज शाम तक इस मामले में 24 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए हत्या में प्रयुक्त 02 असलहे भी बरामद किए गए हैं।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि आलाधिकारियों ने आज घटना स्थल का निरीक्षण किया। घटना में संलिप्त अभियुक्तों की शीघ्रातिशीघ्र गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में टीमों का गठन कर उनकी गिरफ्तारी हेतु सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि मौके पर शान्ति व कानून-व्यवस्था सामान्य है फिर भी घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी, नगर के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस व पीएसी बल तैनात कर स्थिति पर दृष्टि रखी जा रही है।