Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कच्चे कर्मचारियों को पॉलिसी बनाकर पक्का करे सरकार: कृष्णलाल गुर्जर

सिरसा

भारतीय मजदूर संघ से संंबंधित हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ के सभी विभागों

पीडब्ल्यूडी, आईटीआई, प्रोफेशनल कंप्यूटर विभागों के सैकड़ों महिला-पुरुष कर्मचारियों ने उपायुक्त सिरसा को
प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कृष्ण लाल
गुर्जर, जबकि बतौर मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय मजदूर संघ के सिरसा-फतेहाबाद-हिसार के प्रभारी अमृतलाल
नैन ने शिरकत की। मंच संचालन भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री सुरेश कुमार ने किया। धरने पर केंद्र व राज्य
सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस मौके पर कृष्ण लाल गुर्जर ने कहा
कि सरकार को कर्मचारियों से किए वायदे के अनुसार एक सूत्रीय मांग कच्चे कर्मचारियों को शीघ्र पक्का करने की
अभी तक पूरी नहीं की है। सभी को सामाजिक सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। ठेका प्रथा के अन्धानुकरण पर रोक


लगाकर तथा ठेका श्रम (निवारण एवं नियमितिकरण) अधिनियम 1970 में न्यायोचित संशोधन किया जाए।
इसके साथ-साथ  आर्थिक विकास के लिए राष्ट्रीय श्रम नीति बनाई जाए। न्यूनतम मजदूरी के स्थान पर जीविका
मजदूरी तय की जाए। इन सभी मांगों पर सरकार जल्द से जल्द विचार कर लागू करें। इस मौके पर मुख्य वक्ता
अमृतलाल नैन ने कहा कि सरकार कच्चे कर्मचारियों को पॉलिसी बनाकर तुरंत प्रभाव से पक्का करे। इस मौके पर
जिला प्रधान तेलुराम लुगरिया, हरियाणा पीडब्ल्यूडी कर्मचारी संघ के शाखा प्रधान व जिला उपप्रधान शिवचरण
कंडारा, आईटीआई के जिला प्रधान राकेश कुमार, ऐलनाबाद ब्रांच प्रधान हरीकिशन कुतीनियां, डबवाली ब्रांच के
प्रधान रामचंद्र, स्वास्थ्य विभाग से सुनील कुमार सहित अनेक पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को संबोधित किया।