Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

परमात्मा का नूर सभी में विराजमान है: सीजेएम अनुराधा वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने मचाया धमाल

सिरसा

गुरु नानक पब्लिक स्कूल, नजदीक गुरुद्वारा चिल्ला साहिब सिरसा में
वार्षिकोत्सव नवरस-2023 अपने निराले अंदाज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची
सीजेएम अनुराधा सिंह ने गुरबाणी को आधार बनाकर कहा कि उस परमात्मा का नूर सब में विराजमान हैं और
बच्चों को अपने इष्ट को याद करके अपनी पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में
एडवोकेट सुषमा सिंह,  तहसीलदार विनति ने वार्षिकोत्सव में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विशेष अतिथि के
रूप में शामिल डा. अंजली नारंग ने नारी सशक्तिकरण के सही मायने सिखाए। इसके बाद चढ़दी कला टाइम टीवी
गु्रप के अध्यक्ष सरदार जगजीत सिंह दर्दी ने अपने जीवन के संघर्षों का चित्रण करते हुए सबको अपने जीवन में
गुरु और माता-पिता के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि हमें हमारे बच्चों को न केवल बौद्धिक रूप में बल्कि
शारीरिक और आत्मिक रूप से भी बलशाली बनाने के लिए निरंतर प्रयत्न करते रहना चाहिए, ताकि हमारे
भारतवर्ष में संपूर्ण विश्व के बच्चे आज गुरु गोविंद सिंह जी के सुपुत्र साहिबजादा जोरावर सिंह, फतेह सिंह,  अजीत
सिंह, जुझार सिंह जैसे आत्मिक, शारीरिक एवं बौद्धिक रूप से बलशाली होकर देश समाज और मानवता के


संरक्षक बन सकें। और यह केवल अच्छे स्कूल, अच्छे अध्यापक गण ही कर सकते हैं, जो कि बौद्धिक शिक्षा के
साथ-साथ धार्मिक शिक्षा को भी महत्व देते हुए सांस्कृतिक मूल्यों की पालना कर सकते हैं। सिख समाज के
अध्यक्ष प्रीतम पाल सिंह पुन्नू ने अभिभावक गण को बच्चों के प्रति सजग रहने तथा अपने कर्तव्य को समझने के
लिए कहा। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए परमात्मा को याद करते हुए पूरी लगन के
साथ जुट जाने को कहा। विशिष्ट अतिथि के रूप में ही एडवोकेट गुरिंदर पाल सिंह ने असफलता के बाद भी
सफलता को कैसे प्राप्त की जाए और जो यह जिंदगी मिली है, उसे जिंदादिली से कैसे जिया जाए उससे अवगत
करवाया। जिला शिक्षा अधिकारी आत्म प्रकाश मेहरा और खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण वर्मा ने भी वार्षिकोत्सव में
पहुंच कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। गुरु नानक पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह ने आए सभी मुख्य
अतिथि, विशिष्ट अतिथि और विशेष आमंत्रितों का आभार व्यक्त किया।अतिथियों द्वारा गत वर्ष में छात्र.छात्राओं
द्वारा प्राप्त उपलब्धि पर उन्हें पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम की सभी प्रस्तुतियां नवरस पर आधारित थी।
जिसमें बच्चों ने परमात्मा से शुभ कर्मों की आशीष मांगी। अंत में प्राचार्या रविंद्र कौर ने सभी का आभार प्रकट
किया।