Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मुख्यमंत्री योगी ने इस अभियान को गति देते हुए 5 कालीदास मार्ग से ”डिजिटल भूजल रथ” को फ्लैग ऑफ किया

सीएम योगी ने भूजल रथ का किया प्रचार प्रसार, डिजिटल भूजल रथ’ को फ्लैग ऑफ किया। उन्होंने कहा कि भूजल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता है।भूगर्भ जल सप्ताह के दौरान राज्य सरकार ने प्रदेश के गांव-गांव में भूजल संरक्षण की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और इसे जनआंदोलन बनाने की बड़ी तैयारी की है। रविवार को मुख्यमंत्री योगी ने इस अभियान को गति देते हुए 5 कालीदास मार्ग से ”डिजिटल भूजल रथ” को फ्लैग ऑफ किया। उन्होंने डिजिटल भूजल रथ का फ्लैग ऑफ करते हुए जल संकट से उबरने के लिये राज्य सरकार की ओर से चलायी जा रही अटल भूजल योजना के उद्देश्यों और उपलब्धियों को बताया। सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से 2021 के बीच यूपी में भूजल स्तर में बड़ा सुधार आया है। पहली बार यूपी में 35 जिलों में भूजल स्तर बढ़ा है। 82 विकास खंड जो डार्क जोन में थे, उनमें से 25 विकास खंड (अति दोहित) डार्क जोन से बाहर निकल चुके हैं।

कार्यक्रम में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। जल शक्ति मंत्री ने डिजिटल भूजल रथ के फ्लैग ऑफ पर कहा कि जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकारी योजनाओं के साथ-साथ जन समुदाय को भी जन आन्दोलन से जोड़ना होगा। प्रमुख सचिव ने भूगर्भ जल विभाग की ओर से भूजल प्रबंधन की विभिन्न संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी। इस संदर्भ में उन्होंने अपने विभाग के सभी अधिकारियों को जन भागीदारी द्वारा अटल भूजल योजना को गतिशील और पारदर्शिता के आधार पर क्रियान्वित करने के लिये कहा। कार्यक्रम के अन्त में निदेशक, भूगर्भ जल विभाग वीके उपाध्याय ने धन्यवाद ज्ञापित किया और विश्वास दिलाया कि इस डिजिटल भूजल रथ से न सिर्फ जन-जन तक परियोजना का महत्व प्रसारित होगा बल्कि परियोजना को भी गति मिलेगी।