Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की छत से छलांग लगाने वाली लड़की की मौत CISF जवानों की कोशिश विफल

नई दिल्ली की एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आए है अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन से एक लड़की ने कूद कर आत्महत्या करने की कोशिश की।   मेट्रो स्टेशन की छत से लड़की ने छलांग लगा दी,  उसे बचाने के लिए नीचे खड़े सीआईएसएफ के जवान ने उस लड़की को बचाने की कोशिश की, लेकिन काफी ऊंचाई से गिरने के बाद लड़की को गंभीर चोटें आई थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बता दें कि लड़की ने गुरुवार को सुबह 7.28 बजे मेट्रो स्टेशन की छत से छलांग लगाई थी। लड़की को जब सीआईएसएफ के जवान ने मेट्रो स्टेशन की छत पर देखा तो वह हैरान हो गया, उसने लड़की से अपील की कि वह छलांग ना लगाए। लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी लड़की ने छलांग लगा दी।

लड़की जिस समय ने छत से छलांग लगाई उसी वक्त नीचे सीआईएसएफ के जवान नीचे चादर फैला कर खड़े थे, सीआईएसएफ की  कोशिश थी कि लड़की छलांग लगाएगी तो चादर के जरिए बचा लेंगे, लेकिन काफी ऊंचाई से लड़की गिरने की वजह से उसे गंभीर चोट आई , उसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में लड़की ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। रिपोर्ट के अनुसार लड़की को दिव्यांग  बताया जा रहा है वह ना तो बोल सकती थी और ना ही सुन सकती थी। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाया है कि लड़की दिव्यांग थी या नहीं ,लड़की की अभी आत्महत्या क्यों की है इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई है  लड़की जैसे ही मेट्रो स्टेशन की छत पर सीआईएसएफ के जवान ने देखा उसने शिफ्ट इंचार्ज को इसकी सुचना दी।

जिसके बाद मौके पर सुरक्षाकर्मी पहुंचे और लड़की को समझाने की कोशिश करने लगे कि वह नीचे आ जाए ऐसा ना करे। लड़की को समझाने की तमाम कोशिश के बाद भी लड़की छज्जे से छलांग लगा दी। लड़की को सिर और दाएं पैर में गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।