Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

समोसा खिलाने के बहाने बच्ची से दुष्कर्म

 

जोधपुर। शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक मासूम को समोसा खिलाने के बहाने के दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्ची के पिता की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। घटना शुक्रवार की है और रात को इसकी रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने शनिवार को बच्ची का मेडिकल करवाने के साथ आरोपित को गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

बासनी पुलिस ने शनिवार को बताया कि इस बारे में मूलत: बिहार हाल औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री श्रमिक ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि शुक्रवार को वह और उसकी पत्नी फैक्ट्री में काम पर चले गए थे। तब घर में उसकी छह साल की बेटी अकेली थी। तब पड़ोस में रहने वाला कंचन शर्मा नाम का शख्स उसकी बेटी को समोसा खिलाने के बहाने कमरे पर बुलाया। उसकी बेटी ने समोसा खाने से इनकार किया तब उसे कमरे बंद कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में बच्ची को धमकाया। घर आई मां को पूरी बात बताई। रात को पीड़ित परिवार बासनी थाने पहुंचा और के स दर्ज करवाया। आरोपित को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई गिरफ्तार कर लिया।