Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

गौरव गोयल बने श्री अग्रवाल सभा के प्रधान

सिरसा। ।( सतीश बंसल ) श्री अग्रवाल सभा सिरसा (रजि.) की एक बैठक स्थानीय होटल में हुई जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सभा में विशेष रूप से पहुंचे सभा के सरंक्षक गोबिंद कांडा की मौजूदगी में सर्वसम्मति से गौरव गोयल को सभा का प्रधान व अशोक बांसल को कार्यकारी प्रधान नियुक्त किया गया। इस सिलसिले में पूर्व कोषाध्यक्ष अश्विनी बंसल ने बताया कि यह चुनाव भाईचारे के साथ सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। गोबिंद कांडा ने कहा कि श्री अग्रवाल सभा निरंतर समाज में समाज हित के कार्यों में अग्रणी रही है। सभा का प्रयास रहा है कि सभा के जरिए समाज के उन जरूरतमंद लोगों तक पहुंचा जाए, जोकि आर्थिक तौर पर कमजोर है। सभा हमेशा उनकी मदद के लिए कटिबद्ध रही है। नई कार्यकारिणी गठित होने के बाद महाराजा अग्रसेन जयंती मनाने को लेकर चर्चा की गई और तैयारियों की रूपरेखा बनाई गई। इस मौके पर सभा में मौजूद सभी सदस्यों ने गौरव गोयल व अशोक बंसल  को बधाई दी ।

नवनियुक्त प्रधान व कार्यकारी प्रधान ने अपनी जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का विश्वास दिलाया। इस मौके पर पूर्व प्रधान मनमोहन गोयल, गुरशरण दास गर्ग, अंजनी कनोडिया, अनिल सर्राफ, सुरेंद्र मिचनाबादी, अनिल गनेरीवाला, अरविंद रातुसरिया, संजय गोयल, भीम सिंगला, सुरेश गोयल, पवन गुप्ता, पवन बंसल, रमेश गोटेवाला, संदीप डिंगवाले, विकास गोयल, अशोक गोयल, अर्पित गुप्ता, राजेश खेतडीवाला, राजू गर्ग, विजय मित्तल, प्रेम कंदोई, विनय अग्रवाल, कमल बंसल, जयप्रकाश अग्रवाल, मुकेश बंसल  , अश्वनी बंसल  , घनश्याम मित्तल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

सिरसा। 27 अगस्त