Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बाथरूम में नहाते समय गैस गीजर हुआ लीक, दम घुटने से छात्रा की मौत

 

फतेहाबाद (हरियाणा)। जिला के टोहाना में गैस गीजर लीकेज से एक युवती की दम घुटने से मौत हो गई। घटना सोमवार दोपहर करीब एक बजे की है। टोहाना निवासी भूपेंद्र सिंह की 19 वर्षीय बेटी दीपिका बाथरूम में नहाने के दौरान बेसुध हो गई। बताया गया है कि बाथरूम में वेंटिलेशन नहीं था वहीं बाथरूम का दरवाजा भी बंद था। युवती की मृत्यु से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने देर शाम युवती का अंतिम संस्कार अपने पैतृक ग्राम जमालपुर शेखां में किया गया। पुलिस ने इस प्रकरण में किसी भी जानकारी से इंकार किया है।

मृतका दीपिका बाहरवीं कक्षा की छात्रा थी। उसके पिता भूपेंद्र सिंह शहर में सुनार की दुकान चलाते हैं जबकि माता स्कूल में अध्यापिका है। सोमवार को दीपिका के पिता दुकान पर थे एवं माता स्कूल में ड्यूटी पर गई हुई थी वहीं दूसरे बहन भाई भी स्कूल में गए हुए थे। बताया गया है कि हादसे के वक्त घर पर दीपिका व उसकी मौसेरी भाभी मौजूद थी। दोपहर करीब एक बजे दीपिका बाथरूम में नहाने गई थी। काफी देर तक जब वह बाथरूम से बाहर नहीं आई तो उसकी मौसेरी भाभी ने उसे आवाज दी, परंतु अंदर से कोई जवाब न आया तो उसने बाथरूम के द्वार पर लगी जाली से झांककर देखा तो दीपिका एक साइड में बेसुध पड़ी हुई थी। इस पर उसने शोर मचाया तो आसपड़ोस के लोग वहां पहुंचे। पड़ोसियों ने बाथरूम का गेट तोड़ दीपिका को बाहर निकाला और उसे उपचार के लिए एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। टोहाना शहर के थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।