Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

होटल में युवती के साथ दो युवकों ने किया सामू​हिक दुष्कर्म

 

 

जयपुर। जयपुर शहर में रहने वाली एक युवती के साथ दो युवकों ने होटल में ले जाकर गैंगरेप किया। युवती के विरोध किया तो उसे बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी। लेकिन पीड़ित ने जैसे तैसे अपने परिजनों को इस बारे में बताया और शुक्रवार को बगरु थाने में मामला दर्ज कराया। युवती करणी विहार इलाके में रहती है और एक इवेंट कंपनी में काम करती है।

युवती ने पुलिस को बताया कि वह इवेंट काम के नाम पर महेन्द्र नाम का एक युवक उसे अपने साथ डेगाना ले आया। वह उसकी कार में थी। डेगाना आने के महेन्द्र ने युवती को बताया कि इवेंट कैंसिल हो गया। महेन्द्र का एक रिश्तेदार डीजे वाली गाड़ी लेकर साथ ही चल रहा था। इवेंट कैंसिल होने की कहकर वे लोग वापस आने लगे तो महेन्द्र और उसके रिश्तेदार ने बगरु में ही हाइवे के नजदीक एक होटल के बाहर गाड़ी रोक दी। युवती को कहा कि होटल में कुछ खा पीकर वापस शहर चलते हैं। युवती ने इंकार किया तो उसे जबरन अपने साथ होटल मे ले गए। वहां दोनो ने उसे पीटा और उसके साथ रेप किया। उसके बाद उसे जयपुर छोड़ गए और किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। लेकिन पीड़िता ने बगरु पुलिस थाने में दोनो के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।