Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

नशीला पदार्थ​ खिलाकर नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म

 

जींद (हरियाणा)। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को घर बुलाने की बात कहकर बाइक सवार दो युवकों ने अपहरण कर लिया और नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपित छात्रा को गांव थुआ छोड़कर फरार हो गए। उचाना थाना पुलिस ने पीड़िता के ताऊ की शिकायत पर अज्ञात दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म व अपहरण करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उचाना थाना इलाके के गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत दो फरवरी को उसकी 14 वर्षीय भतीजी पढ़ने के लिए स्कूल में गई थी। दो युवकों ने उसकी भतीजी को घर बुलाने की बात कहकर स्कूल से बाहर बुला लिया और अपने बाइक पर बैठा लिया। जिसके बाद युवकों ने उसकी भतीजी पर कपड़ा डाल दिया, जिसके बाद उसकी भतीजी बेहोश हो गई। इस दौरान युवकों ने उसकी भतीजी को अज्ञात स्थान पर ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। जिसके बाद युवक उसे गांव थुआ छोड़कर फरार हो गए। तभी से उसकी भतीजी के हालात खराब बने हुए हैं। चेतना लौटने पर उसकी भतीजी ने घटना के बारे में बताया।
उचाना थाना की जांच अधिकारी प्रेम कुमारी ने बताया कि पीड़िता के ताऊ की शिकायत पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।