Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

घर में घुसकर दरिंदों ने विवाहिता से किया सामूहिक दुष्कर्म

 

 

गया। गुरारु थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक महिला के साथ गांव के ही तीन दबंग लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी घर में खिड़की तोड़कर घुस गए और शादीशुदा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर फरार हो गए। घटना की जानकारी सोमवार की सुबह गांव के लोगों को हुई जब कई घंटे तक पीड़िता के बेहोश रहने के बाद उसके परिजनों ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी।

टिकारी के एसडीपीओ नागेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला शादी के बाद अपने मायके में रह रही है। घटना में शामिल सभी आरोपी पीड़िता के गांव के ही हैं। एसडीपीओ ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीसरा आरोपी सोमवार की रात पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराने का निर्देश स्थानीय पुलिस को दिया गया है। पीड़िता का अदालत में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए कांड के अनुसंधानकर्ता को आदेश दिया गया है।