Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

निकाय चुनावों की हार से बौखलाया सत्तापक्ष: जस्सा इनेलो कार्यकर्ताओं पर पुलिस दबाव में बनवाए जा रहे झूठे केस

सिरसा।।।।।(सतीश बंसल ) इंडियन नेशनल लोकदल की प्रदेश कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य जसवीर सिंह जस्सा ने कहा कि निकाय चुनावों में मिली हार से बौखलाए सत्तासीन
नेताओं ने अब इनेलो कार्यकर्ताओं पर झूठे केस दर्ज करवाकर राजनीतिक रंजिश का परिचय देना आरंभ कर दिया है, जिसे इनेलो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। इस सिलसिले में गुरुवार को जारी बयान में इनेलो नेता जसवीर सिंह जस्सा ने कहा कि गांव घोड़ांवाली निवासी एक प्रजापति समाज के इनेलो कार्यकर्ता संतलाल के खिलाफ सत्तासीन नेताओं ने खेत खलिहान से जुड़े एक विवाद में झूठे आरोपों के चलते पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाते हुए ऐसी कानूनी धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

जो पूरी तरह से झूठी बुनियाद पर आधारित है। जस्सा ने कहा कि खेत खलिहान से जुड़े मामले में इनेलोकार्यकर्ता को कानून के विपरीत जाकर रातभर थाने में रखना कानून को हाशिए पर रखने के समान है। इनेलो नेता जसवीर सिंह जस्सा ने कहा कि इनेलो सदैव कानून की पालना करने में भरोसा रखने वाली पार्टी है मगर किसी भी अन्याय को होने से रोकने के लिए भी सडक़ से विधानसभा तक हर समय तत्पर है। इनेलो नेता ने चेताया कि यदि किसी भी पार्टी कार्यकर्ता को पुलिस प्रशासन ने सत्ता के दबाव में नाहक परेशान किया तो इनेलो सडक़ों पर उतरने से गुरेज नहीं करेगी।