Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

शादी के चार दिन बाद महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

 

शाहजहांपुर। तिलहर थाना में सोमवार सुबह एक महिला ने दूसरी शादी के चार दिन बाद संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

तिलहर थाना क्षेत्र के मोहल्ला उम्मरपुर निवासी राजेन्द्र चार दिन पूर्व गोरखपुर के सुल्तानगंज निवासी अलका (32) नामक महिला से शादी करके घर लाया था। दीपावली पर्व मनाने और खाना खाने के बाद अलका परिवार के साथ सो गई। सोमवार सुबह राजेन्द्र की आंख खुली तो अलका बिस्तर पर नहीं थी। राजेन्द्र ने दूसरे कमरे में जाकर देखा तो उसका शव खूंटी के सहारे रस्सी से लटक रहा था। पत्नी का शव देख राजेन्द्र के हाथ पांव फूल गए। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक मंगल सिंह रावत, तिलहर, एसडीएम मोइनुलइस्लाम पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पति से पूछ्ताछ की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

बताया जा रहा है कि राजेन्द्र की पहली पत्नी की लगभग तीन वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पहली पत्नी से राजेन्द्र के दो बच्चे भी है। वहीं अलका की भी यह दूसरी शादी थी। परीजनों के समझाने व बच्चों की परवरिश के लिए राजेन्द्र ने चार दिन पूर्व अलका से शादी की और उसे घर ले आया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और दिवाली की सारी खुशियां मातम में बदल गई।

थानाध्यक्ष ने बताया की महिला का शव फंदे से लटका मिला था। महिला के मायके पक्ष से भी कोई नहीं आया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।