Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पूर्व केंद्रीय मंत्री गुरुदास कामत का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली: महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरदास कामत का बुधवार  सुबह देहांत हो गया। 63 वर्षीय कामत ने दिल्‍ली के चाणक्‍यपुरी स्थित प्राइमस हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि वो काफी समय से बीमार थे और उनका इलाज दिल्ली के अस्पताल में किया जा रहा था।

गुरुदास कामत गुजरात और महाराष्ट्र के प्रभारी भी रहे। वो पूर्व की मनमोहन सिंह सरकार में साल 2009 से 2011 के बीच केंद्रीय राज्य मंत्री रहे थे। वह एक बार मुंबई-नॉर्थ-वेस्ट से और 4 बार मुंबई-नॉर्थ-ईस्ट सीट से सांसद रहे। कामत ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्‍य रहे।

कामत का जन्म 5 अक्टूबर, 1954 को हुआ था। मुंबई के आरए पोद्दार कॉलेज से स्नातक थे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पेशे से वकील थे। कामत ने 1972 में छात्र नेता के रूप में अपना राजनीतिक करियर शुरू किया। 1976 में, उन्हें राष्ट्रीय छात्र संघ के मुंबई यूनिट का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यूथ कांग्रेस के प्रतिनिधि के तौर पर रोमानिया में उन्होंने सम्मेलन में भाग भी लिया था। जबकि इंटरनेशनल यूथ फेस्टिवल 2003 में वो मास्को में भी शामिल हुए थे।