Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह फिर भाजपा में हुए शामिल, राम मंदिर आंदोलन में निभाई थी सक्रिय भूमिका

 

 

लखनऊ। राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह ने सोमवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान भाजपा कार्यालय में भारी संख्या में पदाधिकारी व पूर्व मुख्यमंत्री के समर्थक मौजूद रहे। कल्याण सिंह यूपी के दो बार मुख्यमंत्री रहे हैं। उनकी छवि कट्टरपंथी हिंदुत्ववादी व प्रखर वक्ता की है। राम मंदिर आंदोलन में उनकी भूमिका बेहद अहम रही थी।

कल्याण सिंह सोमवार को लखनऊ स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। कार्यालय में मौजूद भाजपा की सदस्यता लेने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों ने अपने वरिष्ठ नेता का स्वागत और अभिनंदन किया। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद कल्याण सिंह अपने पौत्र एवं राज्यमंत्री संदीप सिंह के माल एवेन्यू स्थित आवास पहुंचे। वहां पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

87 वर्षीय कल्याण सिंह ने एक बार फिर सक्रिय राजनीति में वापसी कर ली है। राजस्थान के राज्यपाल बनने के बाद वह पिछले पांच साल से सक्रिय राजनीति से दूर रहे।