Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

फोर्ब्स इंडिया ने जारी की सबसे अमीर भारतीयों की सूची, मुकेश अंबानी फिर टॉप पर

नई दिल्ली। फोर्ब्स इंडिया ने भारत के सबसे अमीर लोगों की नई लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में एक बार फिर से रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने पहले स्थान पर जगह बनाई है। उनके अलावा इस लिस्ट में भारत के कई और दिग्गज लोगों का नाम शामिल है। आपको बता दें कि यह लगातार 12वां साल है, जब मुकेश अंबानी फोर्ब्स इंडिया की सबसे अमीर भारतीय टॉप 100 की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं।

मुकेश अंबानी ने लगभग 3.64 लाख करोड़ रुपए की कुल संपत्ति के साथ पहले नंबर पर जगह बनाई है। जबकि उनके बाद गौतम अडानी ने 8 अंकों की बड़ी छलांग लगाई है और इस सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं इसके अलावा उदय कोटक ने पहली बार टॉप 5 में जगह बनाई है। इनके अलावा पिछले साल तीसरे नंबर पर रहने वाले लक्ष्मी मित्तल 6 पायदान खिसककर 9वें नंबर पर आ गए हैं।

यह भी पढ़ें : इस बार बर्थडे सेलिब्रेशन के मूड में नहीं है अमिताभ बच्चन

फोर्ब्स इंडिया के मुताबिक स्टील की मांग में और कीमतों में गिरावट के कारण ऐसा हुआ है। वहीं इस बार टॉप 10 में भारत के जाने माने कारोबारी अजीम प्रेमजी जगह बनाने में असफल रहे हैं। वहीं तीसरे नंबर पर हिंदुजा ब्रदर्स ने जगह बनाई है। जबकि पी मिस्त्री ने 1.06 लाख करोड़ रुपए के साथ चौथा स्थान हासिल किया है।

इसके अलावा छठे स्थान पर शिव नाडर (1.02 लाख करोड़ रुपए), सातवें स्थान पर राधाकृष्णन दमानी (1.01 लाख करोड़ रुपए), आठवें स्थान पर गोदरेज फैमिली (85,200 करोड़ रुपए) और दसवें स्थान पर कुमार मंगलम बिड़ला (68,160 करोड़ रुपए) ने जगह बनाई है।