Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, हालत नाजुक

 

 

बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार रात पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। ​दरिंदगी का शिकार बच्ची को गंभीर हालत में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार शाम को दुर्गा पूजा का मेला लगा था। बच्ची अपने परिवार के साथ मेला देखने गई थी। मेले में लगे पंडाल में चल रहा कार्यक्रम देखते-देखते बच्ची सो गई। तभी गांव का ही विनोद गिरी बच्ची को घर छोड़ने के बहाने अपने साथ ले गया। रास्ते में बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए, यहां हालत ज्यादा नाजुक होने पर डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं सूचना के बाद एसपी पंकज कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
आईजी आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपित युवक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है, लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।