Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दीवार गिरने से तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत

अंबाला (हरियाणा)। अंबाला कैंट इलाके में शुक्रवार देर रात दीवार गिर गई। हादसे में तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। सभी रात के समय झुग्गी में टीवी पर फिल्म देख रहे थे। इसी बीच डिश के सिग्नल चले गए, तभी बचकुंड नाम का एक व्यक्ति छत पर चढ़ा और उसने डिश का एंगल ठीक करने का प्रयास किया। जैसे ही वह नीचे उतरा तो दीवार ढह गई। हादसे के वक्त करीब 12 लोग अन्दर थे। जैसे ही दीवार ढही तो करीब छह लोगों ने खुद को बचा लिया। जबकि पांच की मौत दीवार के नीचे दबने से हो गई। हादसे में तीन व्यक्तियों को गंभीर हालत में छावनी नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

हादसे में तस्लीम (22), अमित (12), सुमित (07), बाबू (05) और बालू शामी( 25) की मौत हो गई। गया। मृतकों में तस्लीम और शामी साले-जीजा बताए जा रहे हैं। जबकि चार महीने की बच्ची जन्नत और 18 वर्षीय खुशी सहित एक अन्य व्यक्ति को घायल अवस्था में छावनी नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।