Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

महिला पुलिकर्मी से दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज

 

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 (कसना) थाना अंतर्गत एक महिला पुलिसकर्मी से दुष्कर्म करने एवं अश्लील वीडियो बनाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में कोर्ट के आदेश के बाद तीन व्यक्तियों पर बीटा 2 थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने शुक्रवार को बताया कि मिली शिकायत के अनुसार घटना इसी वर्ष 15 जून की है। मूलतः मेरठ निवासी ललित परासर नाम के वकील की मित्रता ग्रेटर नोएडा में पोस्टेड एक महिला पुलिसकर्मी से थी। कुछ दिन बाद महिला की शादी हो गई। उसके बाद दोनों की दोस्ती में दरार आ गई। एक दिन ललित परासर महिला पुलिसकर्मी से मिलने ग्रेटर नोएडा स्थित उसके आवास पर आया। वहीं आरोपित ने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना डाला।

एसपी ग्रामीण ने बताया कि महिला पुलिसकर्मी ने जब इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उसे अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती जांच में आरोपित और पीड़ित महिला पुलिसकर्मी के बीच आपसी विवाद का अंदाजा लग रहा है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। आरोपित को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।