Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

रिश्ते शर्मसार! पिता ने बेटी से 36 बार किया दुष्कर्म

 

अपनी बेटी से रिश्ता रखने वाले एक शख्स पर 36 बार रेप का आरोप लगा है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, यूनाइटेड किंगडम के साउथ वेल्स में रहने वाले शख्स पर कोर्ट में आरोप लगाया गया है कि उसने अपनी बेटी के साथ रिश्ता रखा और कम से कम छह बच्चों को जन्म दिया। हालांकि, संदिग्ध व्यक्ति ने रेप के तमाम आरोपों से इनकार किया है।
पीड़ित लड़कियों की पहचान उजागर हो जाने की वजह से पिता के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। उस पर आरोप है कि उन्होंने बेटी को ब्रेनवॉश किया और उन्हें एक फर्जी दुनिया दिखाई। यूके के स्वान्सी क्राउन कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही है।

बेटी के साथ संबंध रखने के अलावा उसने अपने दो बच्चों के साथ भी शोषण किया। कोर्ट में इस मामले पर तीन हफ्तों तक सुनवाई चल सकती है। प्रॉसेक्यूटर जॉन हिपकिन ने कोर्ट में कहा कि यह ऐसा मामला है जिसमें आरोपी ने सिस्टमेटिक तरीके से लड़की को पहले ग्रूम किया और फिर शोषण किया।

प्रॉसेक्यूटर ने कहा कि आरोपी ने अपनी यौन इच्छाओं के लिए प्रभुत्व का इस्तेमाल किया और जो चाहता था कि पीड़िता के साथ किया। जज को यह भी बताया गया कि न सिर्फ उन्होंने खुद रेप किया बल्कि, दूसरे पुरुषों को भी रेप करने दिया।

प्रॉसेक्यूटर ने कोर्ट से कहा कि इस मामले में डीएनए सबूत भी पेश किए जाएंगे। इससे ये साबित हो जाएगा कि आरोपी ने कम से कम छह बच्चों को जन्म दिया। पहली बार जब पीड़ित लड़की प्रेग्नेंट हुई तो वह सिर्फ 16 साल की थी।