Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सात बच्चों का बाप तीन बच्चों की मां के साथ फरार

 

दरभंगा (बिहार)। एक शादीशुदा युवक पड़ोस में रहने वाली तीन बच्चों की मां को लेकर फरार हो गया। युवक के सात बच्चे हैं। मामला बहादुरपुर प्रखंड के फेकला ओपी क्षेत्र के अंतर्गत पिरड़ी का है। युवक की पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

युवक की पत्नी मालती देवी ने शुक्रवार को संबंधित थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि उसका पति एक पड़ोसन, जोकि तीन बच्चों की मां है, उसके तीनों बच्चों को साथ लेकर फरार हो गया है। मालती देवी ने बताया कि उनकी शादी 18 वर्ष पूर्व हुई थी। उन्हें पांच बेटी एवं दो बेटे हैं। पिछले दो वर्षों से उनके पति का गांव की ही एक महिला के साथ गुप्त प्रेम संबंध चल रहा था। पति उसके साथ मारपीट भी करता था। जिसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई। पर कोई समाधान नहीं निकला। गुरुवार की रात अचानक उक्त महिला को तीनों बच्चों के साथ लेकर फरार हो गया। जबकि अपने सातों बच्चों को छोड़ गए। पीड़िता ने अपने पति के विरुद्ध कानूनी कारवाई की गुहार लगायी है।