Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बीजेपी सरकार में किसान, नौजवान, व्यापारी, महिलाएं सभी उत्पीड़न के शिकारी: अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुख्यालय स्थित डाॅ0 लोहिया सभागार में एकत्र कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सीबीआई को कठपुतली बनाकर झूठे और अनर्गल आरोपों से बदनाम करने की साजिश कर रही है, उसका करारा जवाब दिया जाएगा। अखिलेश यादव ने कहा भाजपा सरकार के झूठे वादों से जनता के हरवर्ग में असंतोष है। किसान, नौजवान, व्यापारी, महिलाएं सभी उत्पीड़न के शिकार हैं। पिछले उपचुनावों और हाल में पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा को जो शिकस्त मिली है उससे जनता का आक्रोश सामने आ गया है। नोटबंदी और जीएसटी के दुष्प्रचार के पिटारे भी खुलने लगे है। अपनी पराजय और सŸाा जाने के डर से बौखलाया भाजपा नेतृत्व अब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी के गठबंधन की खबर से पूरी तरह बौखला गये हैं।

अखिलेश यादव ने कहा है कि दरअसल, भाजपा सरकार के घोटालों की लम्बी सूची अब उजागर हो चली है। भाजपा सरकार जाते-जाते ‘सब कुछ खा कर जायेगी‘। 50 हजार करोड़ रूपये का अडानी पावर घोटाला, बाल्को घोटाला, दाल घोटाला, चीनी घोटाला, बुलेट टेªन घोटाला, कालाधन घोटाला, गड्ढा मुक्त सड़क घोटाला, व्यापमं घोटाला, ललित मोदी, नीरव मोदी, विजय माल्या घोटाला, अमित शाह के बेटे का घोटाला, स्वेटर जूते में घोटाला, फसल बीमा घोटाला, ईवीएम घोटाला, शौचालय घोटाला, कर्जमाफी घोटाला, प्रधानमंत्री आवास एवं उज्ज्वला घोटाला आदि घोटाले तो भाजपा सरकार के साथ लगे ही हैं सबसे बड़ा 35 हजार करोड़ का राफेल विमान खरीद घोटला है जिसकी सफाई ठीक से भाजपा सरकार नहीं दे पा रही है। झूठ, फरेब और साजिश भाजपा के चरित्र में है। इसी के बल पर उसने दिल्ली की कुर्सी हासिल की थी। लेकिन अब जनता उनसे सावधान हो चली है। जनभावना के साथ विश्वासघात और समाज में नफरत पैदा करने की उसकी आदतों से सभी वाकिफ हो चले हैं। नोटबंदी से लाखों नौकरियां गई, 100 से अधिक की जाने गई। जीएसटी से सिर्फ बड़ी कम्पनियों को फायदा हुआ। भाजपा विपक्ष के नेताओं पर दाग लगाकर अपनी कमीज उजली दिखाने का दिखावा भी नहीं कर सकेगी क्योंकि उसका भांडा फूट चुका है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार के समय मेट्रो रेल, एक्सप्रेस-वे, इकाना स्टेडियम, लैपटाॅप, समाजवादी पेंशन, मुफ्त सिंचाई, जेपी सेंटर, कैंसर अस्पताल जैसे काम हुए हैं। जनता अब किसी भ्रम में नहीं आने वाली है। उसे समाजवादी पार्टी पर पूरा भरोसा है और अब भाजपा को केन्द्र की सरकार से बाहर का रास्ता दिखाने का समय निकट है।