Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

गन्ना बेचने जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी घायल

देव श्रीवास्तव/लखीमपुर खीरी।
  • सेंटर पर अपना गन्ना बेचने जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं किसान का एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • प्राप्त जानकारी के अनुसार नीमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम ककरहा निवासी सुनील एवं हरिपाल अपना गन्ना बेचने सलिहाबाद सेंटर पर जा रहे थे तभी रास्ते में विलोचापुर के पास गन्ना भरा डनलप ट्रैक्टर सहित अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा घुसा।
  • जिससे ट्रैक्टर चला रहे सुनील की मौके पर मौत हो गई। वहीं महिपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
  • स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला और महिपाल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, साथ ही मृतक सुनील के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।