Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

इंग्लैंड में बैठे फेसबुक फ्रेंड ने राजस्थान की महिला से 18 हजार ठगे

जोधपुर। शहर के महामंदिर इलाके में मानसागर में रहने वाली एक महिला को उसके फेसबुक फ्रेंड ने 18 हजार 500 रुपयों की चपत लगा दी। उसने गिफ्ट भेजने के बहाने यह ठगी की। फिर फोन बंद कर दिया। आरोपित ने 75 हजार रुपये और मांगे तब महिला उसकी मंशा को समझ गई और बच गई। अन्यथा 75 हजार भी डूब जाते। पीडि़ता ने अब महामंदिर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी है। आरोपित ने खुद को इंग्लैंड में होना बताया। मामला 17 जुलाई का है।

महामंदिर थाने के एएसआई चैनाराम ने बताया कि मानसागर की रहने वाली एक महिला की तरफ से रिपोर्ट दी गई। उसने फेसबुक पर एक व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार किया। फिर दोनों में बातें होने लगी। दोनों एक दूसरे को अपने दुखड़े बताने लगे। फेसबुक फ्रेंड ने खुद को इंग्लैंड का चार्ली राबर्ट होना बताया। फिर उसने महिला को गिफ्ट भेजने की इच्छा जताई। इस पर महिला ने कहा कि उसके पास सब है कोई चीज की जरूरत नहीं है। मगर चार्ली ने कहा कि उसने एक गिफ्ट भेज दिया है। बाद में किसी ने वाटसअप कॉल कर महिला से कहा कि आपका गिफ्ट आ गया है और उसे छुड़ाने के लिए 18 हजार 500 रुपये ऑनलाइन भेजो। तब महिला ने चार्ली से बात की तो उसने कहा कि वह तो इंग्लैंड है आप पैसे दे दो मैं रिटर्न कर दूंगा। तब महिला ने रुपये खाते में डाल दिए। अगले दिन फिर उससे 75 हजार रुपये मांगे गए। तब वह बदमाश की मंशा को समझ गई और 75 हजार रुपये खाते में डालने से बच गई।