Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

इमरान ने दिया बड़ा बयान, कहा- पाक में सक्रिय 40 आतंकी संगठन, जानिए क्या है पूरा मामला?

नई दिल्ली। पाकिस्तान में चल रहे आतंकी संगठन खुलासा हुआ। मंगलवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बताया कि उनके देश में 40 अलग-अलग आतंकी संगठन संचालित हो रहे थे। लेकिन इस बात की खबर पिछले 15 साल में  पाकिस्तान सरकार ने अमेरिका को नहीं दी। उन्होंने कहा, “हम आतंक पर अमेरिकी युद्ध लड़ रहे थे। पाकिस्तान का 9/11 से कोई लेना-देना नहीं है। अलकायदा अफगानिस्तान में था। पाकिस्तान में कोई आतंकवादी तालिबान नहीं थे। लेकिन हम अमेरिकी युद्ध से जुड़े। दुर्भाग्य से, चीजें गलत हुईं, इसके लिए मैं अपनी सरकार को जिम्मेदार मानता हूं, क्योंकि हमने अमेरिका को जमीनी हकीकत नहीं बताई।”  

वह कैपिटल हिल के लोगों को संबोधित कर रहे थे, जिसे कांग्रेस विमेन शीला जैक्सन ली ने होस्ट किया था। शीला कांग्रेसनल पाकिस्तान कॉकस की चेयरपर्सन हैं। वह कांग्रेसनल कॉकस ऑन इंडिया और इंडियन अमेरिकन्स की भी सदस्य हैं। खान ने सांसदों को समझाया कि पाकिस्तानी सरकार नियंत्रण में नहीं थी।
 
इमरान के मुताबिक, चालीस तरीके के आतंकी संगठन पाकिस्तान में संचालित थे। यही वजह है, कि पाकिस्तान एक ऐसे दौर से गुजरा,  जहां हमें नहीं लग रहा था कि हम जीवित रह पाएंगे। तो जब अमेरिका हमसे और ज्यादा करने और युद्ध में जीतने के लिए मदद की उम्मीद कर रहा था, उस समय पाकिस्तान अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहा था। खान ने कहा,  यह मेरे लिए बहुत जरूरी था कि मैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य शीर्ष अमेरिकी नेताओं से मिलूं।

खान ने कहा, कि रिश्ता आपसी विश्वास पर आधारित होता है। और वह इस मुद्दे पर वार्ता को शुरू करने के लिए तालिबान को मनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, कि “यह आसान समझने की उम्मीद न करें, क्योंकि अफगानिस्तान की बहुत जटिल स्थिति है। लेकिन निश्चिंत रहें, हम पूरी कोशिश करेंगे। हम सभी का एक उद्देश्य है और यह ठीक वही उद्देश्य है जो अमेरिका का है, जो कि अफगानिस्तान में जल्द से जल्द शांतिपूर्ण समाधान लाना है। दोनों देशों के बीच अविश्वास को देखना हमारे लिए दर्दनाक था। हमें उम्मीद है कि अब से, हमारा रिश्ता पूरी तरह अलग होगा।”