Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

नशे में धुत युवक ने दो साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

 

 

गुरुग्राम। सेक्टर-84 की झुग्गियों में दो साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपित को अदालत ने गुरुवार को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह वारदात तीन दिन पहले की है। आरोपित को बुधवार रात गिरफ्तार किया गया।
पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि बच्ची की मां ने वाटिका सेक्टर-83 पुलिस चौकी को शाम की घटना सूचना दी थी। इसके बाद बच्ची को सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित परिवार मध्य प्रदेश का रहने वाला है। पति-पत्नी दोनों मजदूरी करते हैं। बेटे और बच्ची को झुग्गी में छोड़कर काम पर जाते हैं। महिला ने कहा है कि वह शाम को काम से लौटी तो एक युवक उसकी बच्ची से गलत काम कर रहा था। वह उसे देखकर भाग गया।

बोकन ने बताया कि खेड़कीदौला पुलिस थाना में पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया गया। आरोपित की पहचान दीपू कुमार पुत्र रामबिलास निवासी गांव धानक, जिला पटना, बिहार के रूप में हुई है। पूछताछ में दीपू ने गुनाह कबूल कर लिया है। उसने बताया है कि वह झुग्गी में शराब पीकर गया। वहां एक लड़का व लड़की थे। लड़के को उसने पैसे देकर दुकान पर बिस्किट लेने भेज दिया। इसके बाद उसने बच्ची से दुष्कर्म किया।