Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

एन्टी करप्शन टीम ने चालक को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

मथुरा। एन्टी करप्शन टीम ने शुक्रवार को मोती कुंज स्थित जिला खादी ग्रामोद्योग के चालक को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है।
थाना हाइवे क्षेत्र के मोतीकुंज स्थित जिला खादी ग्रामोद्योग में काफी दिनों से अधिकारियों की मिलीभगत से चालक विनोद चौधरी लोगों से लोन के नाम पर मोटी रकम वसूल रहा था। प्रमोद कुमार कुलश्रेष्ठ ने इसकी शिकायत एन्टी करप्शन विभाग से की। शुक्रवार शाम पहुंची टीम ने आरोपित विनोद को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।
एन्टी करप्शन टीम के एक अधिकारी ने बताया कि चालक को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है। जांच चल रही है। रिश्वतखेरी में शामिल अधिकारियों का पता लगाया जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार/महेश/दीपक