Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

राष्ट्रपति पद की शपथ के बाद द्रौपदी मुर्मू ने एक जुदा अंदाज में सांसदों का किया अभिवादन

राष्ट्रपति पद की शपथ के बाद द्रौपदी मुर्मू ने एक जुदा अंदाज में सांसदों का अभिवादन किया, तो तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा सेंट्रल हॉल गूंज गया। पीएम मोदी, सभी केंद्रीय मंत्री, बीजेपी और विपक्षी सांसद इसमें शरीक हुए। केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी तो पूरे जोश और गर्व के साथ तालियां बजाती दिखीं। संसद के सेंट्रल हॉल वैसे तो आजादी के बाद से कई लम्हों का गवाह रहा है, लेकिन सोमवार, 25 जुलाई को एक अलहदा और गर्वीला पल उसकी दीवारों में दर्ज हो गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 15वें राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद जैसे ही सभी को जोहार, ये कहते ही संसद का पूरा सेंट्रल हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उनके इस शब्द को सुनते ही केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी मुस्कान के साथ जोर-जोर से ताली बजाकर उनका अभिनंदन किया। मुर्मू को देश के चीफ जस्टिस एनवी रमन ने शपथ दिलाई।

मुर्मू ओडिशा के मयूरभंज जिले से देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाली पहली आदिवासी महिला बनी हैं। वह देश की दूसरी महिला और पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी हैं। मुर्मू ने शपथ लेने के बाद संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में दोनों सदनों के नेताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जैसे ही जोहार शब्द कहा, पूरा कक्ष तालियों की गड़गड़ागट से गूंज उठा। केंद्रीय मंत्री इरानी तो काफी खुश दिख रही थीं। दरअसल, महिला राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने की घोषणा के बाद ही इरानी ने इसका जोरदार स्वागत किया था। जैसे ही मुर्मू ने जोहार शब्द बोला तो इरानी बेहद खुश दिखीं। दरअसल, जोहार का मतलब नमस्कार होता है। आदिवासी इलाकों में इसका इस्तेमाल होता है।