Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दूरदर्शन की वरिष्ठ एंकर नीलम शर्मा का हुआ निधन, डीडी न्यूज ने ट्वीट कर किया शोक व्यक्त

 

दूरदर्शन की वरिष्ठ पत्रकार और न्यूज एंकर नीलम शर्मा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। दूरदर्शन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर नीलम के निधन की जानकारी दी।

बता दें कि नीलम ने 20 वर्षों से भी अधिक समय तक दूरदर्शन में काम किया। इस दौरान उन्होंने ‘तेजस्विनी’ ‘चर्चा में’ और ‘बड़ी चर्चा’ जैसे कई प्रसिद्द प्रोग्राम्स का संचालन किया था। नीलम शर्मा ने वर्ष 1995 में दूरदर्शन से अपने करियर की शुरूआत की थी। अचानक उनके निधन से हर कोई हतप्रभ है। 

डीडी न्यूज ने ट्वीट कर किया शोक व्यक्त

उन्होंने डीयू के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वूमेन से स्नातक की पढ़ाई की थी। उसके बाद भारतीय जन संचार संस्थान से डिप्लोमा किया। नीलम शर्मा का नोएडा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। स्वास्थ्य खराब होने के चलते उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। जिनके  निधन की जानकारी डीडी न्यूज ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। 

वहीं अब नीलम शर्मा के परिवार में उनके पति और एक 15 वर्षीय बेटा है। प्रसार भारती के एक अधिकारी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि वह निधन की खबर सुनकर सदमे है। वह नारी शक्ति की प्रतीक थी। एक तेजस्विनी को खो दिया है।