Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

डॉक्टर ने महिला मरीज के साथ किया दुष्कर्म

 

 

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद में बीमार महिला के साथ उसके घर में डॉक्टर द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर गंज थाना की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला मरीज के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देकर वहां से फरार हो गया। बाद में पीड़ित महिला थाने पहुंची। घटना के बाद आरोपी डॉक्टर मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

घटना गंज कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पीड़ित महिला का कहना है कि उसके मुंह में छाले हो रखे थे। जिसके चलते वह दवा लेने के लिए डाॅक्टर जगदीश के पास गई थी। वह उसकी दवा लगातार खा रही थी। महिला का आरोप है कि 6 अक्टूबर को डाॅक्टर खुद महिला के घर पर दवा देने आ गया था। काफी समय रुकने के बाद आरोपी महिला को घुमाने के बहाने कहीं ले गया, जहां उसके साथ रेप किया।

महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देकर वहां से फरार हो गया। बाद में महिला थाने पहुंच गई। जहां उसने पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पीड़िता की तहरीर पर गंज थाना की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।