Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

महाराजा अग्रसैन जयंति को लेकर बैठक में किया विचार-विमर्श

सिरसा।।।।( सतीश बंसल ) श्री अग्रवाल सभा रजिस्ट्रड (2846) की बैठक सुरखाब पैलेस में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सभा के प्रधान नीरज बंसल ने की। सर्वप्रथम मा. रोशन लाल गोयल को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं उनके बेटे संजय गोयल को सर्वसम्मति से सभा का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सभा के प्रधान नीरज बंसल ने बताया कि पूर्व की भांति इस बार भी आगामी 26 सितंबर को महाराजा अग्रसैन जयंति धूमधाम से मनाई जाएगी।                                                                                                                                                    उन्होंने बताया कि जयंति को लेकर सभी सदस्यों से मिलकर रूपरेखा बनाई गई है। इस अवसर पर कृष्ण सिंगला, राजेंद्र गनेरीवाला, प्रदीप  रातूसरिया, नवीन केडिया, यशपाल बंसल, सुभाष तलवाडिय़ा, डिंपी गर्ग, दिनेश सिंघानिया, राजू भाई जी, हंसराज, अरविंद बंसल, संदीप गर्ग, राजकमल चमडिय़ा, पविकांत मित्तल, हरीकृष्ण गोयल, बिलू मित्तल, दीपक गोयल, नरेश जिंदल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
ंसिरसा, 30 अगस्त