Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जूते पोलिश करते धोनी की तस्वीर हुई वायरल, जी रहे सैनिकों जैसी आम जिंदगी

आम जिंदगी में स्टार क्या करते है यह सवाल अधिकतर फैंस पूछा करते है। ऐसे में पूर्व भारतीय कप्तान और दो बार भारत को अलग-अलग फॉर्मेट में विश्वकप जिताने वाले धोनी की एक फोटो वायरल हो रही है। 31 जुलाई से अपने बटालियन के साथ कश्मीर में रह रहे धोनी की पहले वॉलीबॉल खेलते वीडियो वायरल हुई और अब तस्वीर हो रही है।

Image result for images of ms dhoni
Pic credit: getty images

दरअसल धोनी एक कमरे में अपने जूते पोलिश करते नजर आ रहे है। इस तस्वीर से साफ़ दिख रहा है कि एक आम सैनिक की तरह धोनी वहा रह रहे है। इस बार स्वतंत्रता दिवस भी धोनी कश्मीर में ही मनाने वाले है। हालही सैनिकों के साथ धोनी वॉलीबॉल खेलते नजर आए थे। धोनी ने वेस्टइंडीज दौरे पर न जा अपने बटालियन के साथ समय बिताने का निर्णय लिया था। जिसकी तारीफ पुरे खेल जगत ने की थी।

तस्वीर देख ऐसा लग रहा है जैसे यह किसी ने उन्हें बिना बताए खींची है। क्यूंकि तस्वीर ब्लर लग रही है। तस्वीर खींचने वाला व्यक्ति धोनी को जूता पोलिश करते देख शायद अचंभित था इसलिए बिना बताये तस्वीर खींच सोशल मीडिया पर डाल दी।