Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कारगिल विजय दिवस के मौके पर जम्मू में शहीद परिवारों को किया सम्मानित

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कारगिल विजय दिवस के मौके पर जम्मू में शहीद परिवारों को सम्मानित किया। गुलशन ग्राउंड में हुए कार्यक्रम में उन्होंने कारगिल युद्ध के शहीदों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय सेना के शौर्य और पराक्रम का गौरवपूर्ण अध्याय है। इस दौरान रक्षामंत्री ने कहा कि पंडित नेहरू की बहुत से लोग आलोचना करते हैं। मैं एक विशेष राजनीतिक दल से आता हूं। लेकिन मैं पंडित नेहरू या किसी भारतीय प्रधानमंत्री की आलोचना नहीं कर सकता। मैं किसी भारतीय प्रधानमंत्री की नीयत को गलत नहीं ठहरा सकता। उनकी नीति भले गलत रही हो, लेकिन नीयत नहीं। उन्होंने कहा कि इतना तय है कि 1962 के युद्ध का बड़ा खामियाजा भारत ने भुगता।

चीन ने लद्दाख में हमारे क्षेत्र पर कब्जा कर लिया। उस समय हमारे देश के प्रधानमंत्री पंडित नेहरू थे। हालांकि, आज का भारत दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में से एक है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर पर भारत की संसद में प्रस्ताव पारित हुआ था। पाक अधिकृत कश्मीर भारत का हिस्सा था, भारत का हिस्सा है और रहेगा। ये कैसा हो सकता है कि शिव के स्वरूप बाबा अमरनाथ हमारे यहां हो और मां शारदा शक्ति स्वरूपा LoC के पार हो। उन्होंने बिग्रेडियर उस्मान और मेजर शैतान सिंह के शौर्य को भी याद किया। उनके साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले भी कार्यक्रम में हुए। आरएसएस से जुड़े संगठन जम्मू-कश्मीर पीपुल्स फोरम की तरफ से कारगिल विजय दिवस और स्वतंत्रताके 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में करवाए जा रहे समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की भी उपस्थित रहे। कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को देश नहीं भूल सकता। समाज और लोगों का यह कर्तव्य है कि वे शहीदों और उनके परिवारों को पूरा सम्मान दें। आप जो भी सहायता प्रदान कर सकते हैं उनके परिवारों के लिए करें। यह प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा था, है और आगे भी रहेगा। हम इसे कैसे भूल सकते हैं। ऐसा कैसे हो सकता है कि बाबा अमरनाथ हमारे यहां हों और शक्ति स्वरूपिणी मां शारदा एलओसी पार पाकिस्तान में हों।