दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर दोनों तिरुपति के वेंकटेश्वर मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचे।
‘दीपवीर’ की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दीपिका ने लाल रंग की साड़ी, गोल्डन बाला और हैवी ज्वेलरी पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी।
वहीं रणवीर ने क्रीम कलर का शेरवानी पहनी थी। रणवीर ने गोल्डन रंग की प्रिंटेट कोटी के साथ लाल रंग की चुन्नी भी लिया हुआ था। वहीं कानों में बाली और चश्मा लगाए रणवीर डैशिंग लग रहे थे।
दीपिका पादुकोण ने शेयर की फोटो
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने पति और अभिनेता रणवीर सिंह के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। उस फोटो में दोनों ट्रेडिशनल लुक में दिख रहे हैं।
दीपिका ने रणवीर सिंह को टैग कर कैप्शन लिखा-‘हम अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं, इस अवसर हम भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद चाहते हैं। आप सभी का प्यार, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद!
दीपिका पादुकोण इंडियन फैन क्लब ने भी उनकी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने छह साल के रिलेशनशिप के बाद 14 नवम्बर 2018 को शादी कर ली थी। आज उनकी शादी को एक साल पूरे हो गए।