Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दीपिका पादुकोण ने शेयर किया शादी का कार्ड,रणवीर संग बंधेंगी शादी के बंधन में

मुंबई।

पिछले कई महीनों से बॉलीवुड के चर्चित कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की ख़बरों ने हलचल मचा रखी थी। सुनने में आया था कि दीपिका और रणवीर इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे मगर, इस बारे में ख़ुद रणवीर और दीपिका ने गहरी चुप्पी साध रखी थी मगर, अब इंतज़ार हुआ ख़त्म और ख़ुद दीपिका ने अपने सोशल अकाउंट पर अपनी शादी की तारिख शेयर की है।

बता दें कि कुछ ही समय पहले दीपिका ने अपने सोशल अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसपर लिखा है, “हमें आपको यह बताते हुए बेहद ख़ुशी हो रही है कि हमारे परिवार के आशीर्वाद से हमारी शादी 14 और 15 नवम्बर 2018 को तय हुई है।” 

यही पोस्ट रणवीर ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। अभिनेता रणबीर कपूर के साथ लम्बे समय तक रिलेशनशिप में रहीं दीपिका पिछले कई सालों से रणवीर के साथ रिलेशनशिप में हैं मगर इन्होंने मीडिया के सामने हमेशा ही एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताया है। लेकिन, अब सबकुछ  क्लियर हो गया है और दीपवीर एक होने वाले हैं। उनके फैन्स इस दिन का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। दीपिका और रणवीर ने एक साथ ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ में साथ काम किया है। दीपिका और रणवीर द्वारा शेयर की गई इस ख़बर पर इन्स्टा पर आलिया भट्ट, करण जौहर और ट्वीटर पर अभिषेक बच्चन ने भी बधाई दी…