Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दुस्साहस : घर में घुसकर दलित किशोरी से बलात्कार

 

 

जोधपुर। शहर के नागौरी गेट इलाके में रहने वाली 14 साल की किशोरी से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने शुक्रवार को पॉक्सो एवं दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज करते हुए उसका शनिवार सुबह मेडिकल करवाया। पीड़ि़त दलित जाति की बताई जाती है। उसके बयान लिए जाने हैं।

नागौरी गेट पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने यह तहरीर दी। इसमें बताया कि 13 सितम्बर की सुबह ग्यारह बजे के करीब उसकी नाबालिग पुत्री घर में अकेली थी। कागा में रहने वाला हितेश उसके घर पर आया और उसकी पुत्री को अकेली देखकर डरा धमका कर उसके साथ बलात्कार किया। थाना प्रभारी लूण सिंह ने बताया कि पीड़ि़ता का मेडिकल करवाया गया है। जांच की जा रही है।