Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

07 मार्च दैनिक राशिफल:जानिए कैसा होगा आज आपका दिन

हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।

मेष:आप सरकार से किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से लाभ प्राप्त कर सकते है। यदि आप समय पर अवसर का पूर्ण रूप से उपयोग कर लेते है, तो आपका व्यावसायिक जीवन आपको भविष्य में अत्यधिक लाभ प्रदान कर सकता है। अपने धन संबंधी मामलों पर ध्यान रखें, अन्यथा कुछ लाभ हानि में परिवर्तित हो सकते है। आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं।

वृष:आज का दिन आप में से कुछ के लिए काफी विवादास्पद साबित हो सकता है। आपको अपने वरिष्ठों की उपेक्षा का सामना करना पड़ेगा और आपके सहयोगी आपकी कमजोरियों को भुनाने और खेल बिगाड़ने का काम करेंगे।  जहां तक संभव हो अपना समय किताबों की कंपनी में बिताएं। पारिवारिक जीवन एवं स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन:छात्रों के लिए यह दिन शुभ है। छात्र प्रतियोगिताओं में अच्छा करेंगे और अपने इच्छित संस्थान में प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। पारिवारिक जीवन सुचारु रहेगा। आप में से कुछ वाहनों से संबंधित व्यवसाय और कृषि से अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते है। नौकरीपेशा जातकों को कार्य स्थल पर बहुत अधिक तनाव और दबाव कुछ बेचैन कर सकता हैं। 

कर्क:आज का दिन भागदौड़ वाला हो सकता हैI आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होंगे और आपका उत्साह आपको साहस एवं बल प्रदान करेगा जिसके फलस्वरूप आप व्यावसायिक स्थितियों को अपने पक्ष में मोड़ पाएंगे। नए संपर्क विकसित होने की संभावना है और आप सामाजिक और व्यावसायिक समारोहों में भी शामिल होंगे। यात्रा फलदायी साबित होगी। आप परिवार और प्रियजनों के साथ समय का आनंद लेंगे।

सिंह:आपको नौकरी या काम-काज से जुड़े कई नए विकल्प मिल सकते हैं। जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए। व्यापारिक संदर्भ में आप कार्य विस्तार योजनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेंगे। साथ ही अपने प्रियजनों के साथ थोड़ा अधिक समय बिताने की कोशिश करें। नाक, कान और गले से जुड़े रोगों से बचें। मेहनत और लगन से आने वाले दिनों में आर्थिक लाभ संभव है।

कन्या:भावनात्मक फैसलों के लिए बहुत अच्छा समय नहीं है, क्योंकि इस अवधि के दौरान आप जो भी निर्णय लेंगे उसे पूरा करना मुश्किल होगा। सामुदायिक और साझेदारी के कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ेंगे और आप अपने व्यक्तिगत शिखर पर होंगे। आर्थिक दृष्टि से चीजें यथावत रहेंगी।

तुला:इस अवधि में नियोजित कार्य बहुत अधिक परिणाम नहीं दिखाएंगे, किन्तु परिणाम जो भी हो सकारात्मक रहेंगे। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए दिन शुभ है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे तो आज वापस मिल सकते है। परंपरागत खान पान के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

वृश्चिक:आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे और पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगाI आय में वृद्धि संभव हैI अवसर आपके रास्ते में आएंगे और आप विवेकपूर्ण तरीके से उनका समय पर उपयोग करेंगे। सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रियता और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे।

धनु:आज का दिन आपको धनी और प्रसिद्ध बना सकता है। आज आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता हैI चोरी की वजह से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है, अत: आपको सावधान और सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपको अपने लेखन के माध्यम से और परामर्श देकर कुछ लाभ हो सकते है।

मकर:आपकी नौकरी के हालात में सुधार संभव है, किंतु स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती है। कार्यस्थल पर आपका  विरोध हो सकता है। व्यापारिक एवं व्यावसायिक संदर्भ में विरोधी प्रतिष्ठा बिगाड़ने की चेष्टा कर सकते है। अत: सावधान रहें। 

कुंभ:मिले-जुले परिणाम मिलेंगे, लेकिन वे आपके पक्ष में रहेंगे। बेकार की गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें। अपने निर्णयों पर उचित ध्यान दें। यदि आप कोई निवेश करना चाहते है, तो विशेषज्ञ मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा। आप अपने दोस्तों की मदद से समस्याओं का हल पा सकते हैं। 

मीन:यह आपके लिए सौभाग्यशाली अवधि नहीं है। पारिवारिक जीवन में भी भाई बहनों से विवाद के कारण अस्थिरता हो सकती है I प्रेम संबंध यथावत बने रहेंगे। समर्पित परिश्रम से आप वरिष्ठों को संतुष्ट कर सकते हैं।