Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

31 अगस्त: जानिए आज कैसा होगा आपका दिन

मेष राशि

वृष राशि
आपको उम्मीद के मुताबिक धन प्राप्त होगा। इस राशि के  नौकरी पेशा लोगों को विशेष सफलता हासिल होगी। ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। इस राशि के व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। मन-मुताबिक कोई काम पूरा होने पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप दिनभर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। सकारात्मक सोच आपकी जिंदगी में बड़ा बदलाव लायेगी। आपको छोटी-छोटी बातों में ख़ुशी तलाशने का अवसर प्राप्त होगा।गौ माता का आशीर्वाद लें, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा|

मिथुन राशि
आपकी सेहत पहले से ठीक रहेगी। करियर में आपको सफलता मिल सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय के सिलसिले में विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। नयी तकनीक को अपनाने से आपके काम में वृद्धि होगी। आप अपनी कोई बात दोस्तों से शेयर कर सकते हैं। शनिवार का दिन खुद में बदलाव लाने के लिये अच्छा है। आपको आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएँ बनानी पड़ सकती है। ब्राह्मण को भोजन कराएं,कारोबार में बढ़ोतरी होगी।

कर्क राशि
शनिवार को आपका मन स्थिर न होने की वजह से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक बेहतर महसूस करेंगे| कोई बड़ा फैसला लेने में आपको परेशानी महसूस हो सकती है। कोशिशें पूरा होने में समय लग सकता है। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को लेकर छोटा-मोटा विवाद हो सकता है। आपको ऐसी स्थिति से बचना चाहिए। सेहत के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। डॉक्टर के सलाह का पालन करें। किसी सामाजिक आयोजन में आपकी भागीदारी हो सकती है। मंदिर में घी का दीपक जलाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा|

सिंह राशि
काम अधिक होने पर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। करियर के मामले में चीज़ें बेहतर होने के आसार हैं| परिवार वालों के साथ किसी बात पर थोड़ी बहस हो सकती है। आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी बात कहें। आपको जीवनसाथी की सेहत से कुछ चिंता हो सकती है| आप झूठी तारीफों के कारण उलझन में पड़ सकते हैं। आपको काम के कुछ नए मौके तलाशने की जरूरत है। मेहनत का रिजल्ट पाने के लिये आपको किसी की मदद लेनी पड़ सकती है। हनुमान चालीसा का पाठ करें,पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

कन्या राशि
पैसों से जुड़ा मामला आसानी से सुलझ जायेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। किसी दोस्त के सकारात्मक प्रभाव से आपके स्वभाव में चेंज आयेगा। आप अपनी समस्याओं का हल ढूंढने में सफल रहेंगे। आप अपना कुछ समय अपनी कला को निखारने में दे सकते हैं। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिसका आपके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। परिवार की ओर से आपको पूरा-पूरा समर्थन मिलेगा। आपके जरूरी कामकाज पूरे हो जायेंगे। आज दिनभर उत्साह और कॉन्फिडेंस बना रहेगा। मंदिर जाकर कुछ समय बिताएं, आपका मन प्रसन्न रहेगा

तुला राशि
आपको प्रतिष्ठा में वृद्धि के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए अग्रसर रहेंगे। ऑफिस में आप किसी तरह की राजनीति में उलझ सकते हैं। इससे आपका कुछ समय खराब हो सकता है। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे आपका मन खुश रहेगा। ऑफिस में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा हो सकती है। आज आप दोस्तों के साथ समय बितायेंगे। उनके साथ किसी नए विषय पर बातचीत कर सकते हैं| गणेश जी की आरती करें,आपका दिन बेहतर गुजरेगा।

वृश्चिक राशि
तरक्की के नये रास्ते खुले नजर आयेंगे। शाम तक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल बना रहेगा। आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर बना रहेगा। आप आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाये रखेंगे। इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम हासिल होंगे। आज आप कई तरह के नये काम करना चाहेंगे। आपकी कोशिशें सफल रहेगी। सूर्यदेव को जल अर्पित करें,जीवन में दूसरों का सहयोग मिलता रहेगा।

धनु राशि
आपका दिन कुछ खास लेकर आने वाला है। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। कुछ जरुरी काम थोड़ी ही मेहनत करने से पूरे हो जायेंगे। आप लवमेट को कोई उपहार दे सकते हैं,इससे आपके रिश्तों में नयापन आयेगा। इस राशि के छात्रों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी| साथ ही पढ़ाई के मामले में दूसरे बच्चे आपसे प्रेरणा ले सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। आपके सुख-साधनों में भी बढ़ोतरी होगी। ॐ शब्द का 21 बार उच्चारण करें, रिश्ते मजबूत होंगे।

मकर राशि
आपके दाम्पत्य संबंधों के बीच दूरियां खत्म होगी। साथ ही रिश्तों में मधुरता आयेगी, लेकिन बिजनेस की किसी बात को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। किसी काम से आपको सरकारी दफ्तर में भागदौड़ करनी पड़ेगी। काम पूरा होने में समय लग सकता है। उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। कामकाज की व्यस्तता में आपको खाना-पीना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए। साथ ही रेग्युलर एक्सरसाइज पर भी आपको ध्यान देना चाहिए| शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं, आपकी सभी परेशानी दूर होगी।

कुंभ राशि
करियर के मामले में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। आप ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे। आपके सगे-संबंधी आर्थिक रूप से आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। बिजनेसमैन को बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी। आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। साथ ही घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आपका कोई जरुरी काम पूरा होगा। गायत्री मंत्र का पाठ करें, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

मीन राशि
आपको लाभ के कुछ अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग बेरोजगार है,उन्हें रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिल सकता है। इसके अलावा विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे| साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आपको कुछ अनुभवी लोगों से सलाह भी मिलेगी। आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। कोई खास बात आपको पता चल सकती है। शिव मंदिर में साफ-सफाई में अपना सहयोग दें, सभी लोग आपके लिये मददगार साबित होंगे।