Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

28 जून दैनिक राशिफल: जानिए कैसा होगा आज आपका दिन

मेष 
छात्रों को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना होगा। अथक परिश्रम के पश्चात् ही लक्ष्य प्राप्ति संभव हो पाएगी। आपको अपनी व्यावसायिक परियोजनाओं को मूर्त रूप प्रदान करने में सामान्य से अधिक समय लगाना पड़ सकता है। किन्तु यह आपको कुछ अतिरिक्त फल नहीं प्रदान कर पाएगा। प्रेम-संबंध मधुर रहेंगे। अपने और अपने बच्चों के स्वास्थ्य के मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतें।

वृष
आज व्यावसायिक दृष्टि से समय शुभ है। सब कुछ अपनी सामान्य गति से काम करेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए नवीन अवसर प्राप्ति का यह उत्कृष्ट समय है। नए परिचित अथवा नवीन सौदे चिंता का कारण बन सकते हैं। कोई आपके लिए आर्थिक रूप से समस्या खड़ी कर सकता है। आध्यात्मिक खोज आपको अपना खोया हुआ आत्मविश्वास वापस पाने में मदद कर सकती है।