Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

19 मार्च: दैनिक राशिफल से जानिए किसकी चमकेगी आज किस्मत

मेष राशि 

वृष राशि 
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। किसी जरूरी काम में परिवार का पूरा-पूरा  सहयोग मिलेगा। आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आप रोजगार के मामले में किसी से सलाह लेंगे, जो कि आपके लिये फायदेमंद रहेगी। बिजनेसमैन को भी काम में बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी। आज आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे। नए विचार आपके मन में आयेंगे। लाल घुंघची के 11 दानें अपने तिजोरी में रखें, धन वृद्धि होगी।

मिथुन राशि
आज आप परिवार के साथ किसी काम में व्यस्त रहेंगे। ऑफिस में आपको कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी मिलेगी, जिसको समय से पूरा कर लेंगे। आपको अपने गुस्से पर संयम रखने की जरुरत है, अन्यथा कोई बना बनाया काम बिगड़ सकता है। आज आपको कामकाज की व्यस्तता में खाना-पीना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर असर पडेगा। आपको थोड़ा एक्सरसाइज पर भी ध्यान देने की जरूरत है। जरूरतमंद की सहायता करें, पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा।

कर्क राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। कामकाज निपटाने के लिए आपको कुछ नए तरीके मिलेंगे। दोस्तों के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। आपका भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रूझान बढ़ेगा। कई दिनों से मन में चल रही कोई बात आज आप अपने जीवनसाथी से कहेंगे। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। ऑफिस में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा होगी। मंदिर में फल दान करें, आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

सिंह राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में सफल होंगे। आप अपने आसपास के लोगों के साथ उदार रहेंगे। केमिस्ट्री स्टूडेंट्स के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। अपने व्यापार को नयी गति देने के लिए आज आप कोई नयी योजना बनायेंगे। लवमेटस के लिए दिन बेहतरीन रहेगा, साथ में कही घुमने का प्लान बनायेंगे। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या राशि
कला के क्षेत्र में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज आपका दिन शानदार रहेगा।  परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है। किसी जरुरी काम थोड़ी सी मेहनत करने से ही सफलता मिल जायेगी। लवमेटस के लिए दिन फेवरेबल है। वेब डिजाईनर्स के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। बच्चे पढ़ाई के मामले में अपने दोस्तों से कोई अच्छी प्रेरणा लेंगे। आज के दिन ‘ॐ’ शब्द का 11 बार उच्चारण करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

तुला राशि 
आपको किसी भी गलतफहमी से बचना चाहिए। आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। आज आप किसी सामाजिक आयोजन में जायेंगे। आज आप वाहन लेने का मन बनायेंगे। दाम्पत्य जीवन में चल रही अनबन आज समाप्त होगी। अगर आपका कपड़ों का व्यापार है, तो रोज की अपेक्षा आज अधिक मुनाफा होगा। इस राशि के अविवाहित जातकों का कोई करीबी रिश्तेदार शादी की बात चलाएगा। ब्राह्मण को भोजन कराएं, कारोबार में बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक राशि
आज शिक्षा के क्षेत्र में आपको उन्नति मिलेगी। किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित होंगे। माता-पिता के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की उम्मीद है। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के जो जातक लॉ की पढाई कर रहे है, उनको किसी बड़े वकील के साथ काम करने का मौका मिलेगा। लवमेटस एक दुसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे, जिससे रिश्तों में और मजबूती आएगी। मंदिर में शहद की शीशी दान करें, रुके हुये कार्य सफल होंगे।

धनु राशि 
किसी मित्र की मदद से आपके काम बनेंगे। आज आपका दिन उत्तम रहेगा। अपने कॉन्फिडेंस के दम पर आप हर काम में सफल होंगे। कला या किसी रचनात्मक काम में आपका रूझान बढ़ेगा। आप अपनी सभी समस्याओं का हल आराम से ढूंढ निकालेंगे। आज आप कुछ समय मनोरंजन में बितायेंगे। आपका दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगी। धैर्य पूर्वक के साथ की गई बातचीत आपके फेवर में होगी। घर से ऑफिस जाते समय घर के बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकालें, पूरे दिन काम बनाते रहेंगे।

मकर राशि
आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप परिवार के साथ शॉपिंग करने जायेंगे। अगर आप संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते नजर आएंगे। व्यवसाय के सिलसिले में विदेश यात्रा करनी पड़ेगी। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। आज आप अपनी कोई बात दोस्तों से शेयर करेंगे। आपको आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएँ बनानी पड़ सकती है। गाय को रोटी खिलाएं, रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे।

कुंभ राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा। ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। कोई काम मन-मुताबिक पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे। साथ ही आप सेहतमंद भी बने रहेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से कोई नया कार्य शुरू करने का मन बनायेंगे। आपके सोचे हुए सारे काम जल्द ही पूरे होंगे। लवमेटस को उपहार मिलेगा। गायत्री मंत्र का जप करें, पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा।

मीन राशि
आज ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिलेंगे। आज आप अपने स्वास्थ का ख्याल रखे। साथ ही माता-पिता के स्वास्थ का पूरा पूरा ध्यान रखे। पेपरवर्क पूरा ना होने से आज आपका कोई जरुरी कार्य कुछ देर के लिए रुक जायेगा। प्रोपर्टी खरीदने का योग बन रहा है। घर में नन्हें मेहमान के आने का योग बन रहा है। आज अध्यात्म के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। लवमेटस एक दुसरे के साथ कही घुमाने का प्लान बनायेंगे। मंदिर में चने की दाल दान करें, आर्थिक स्थिति मजबूत होंगी।