Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

07 जुलाई दैनिक राशिफल:जानिए कैसा होगा आज आपका राशिफल

मेष— आज दिन के प्रारम्भ से ही मानसिक एवं शारीरिक कमज़ोरी होगी। किसी बात को लेकर मन में निराशा, आलस्य, असंतोष एवं उदासीनता रहेगी। गलत निर्णयों से बने-बनायें कार्य बिगड़े नहीं, ध्यान रखें। पेटदर्द या अपच की शिकायत रह सकती है।

वृषभ — आज के दिन आपकी मानसिक तथा शारीरिक शक्ति में कमी आ सकती है। वाहन चलाने में पूर्ण सावधानी रखें, हो सके तो प्रवास को स्थगित ही रखें। महत्वपूर्ण कार्यों में मन नहीं लगने से असफलता का भय रहेगा। धन का अपव्यय हो सकता है।

मिथुन — आज के दिन आपका शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। संतति से सम्मान एवं सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी/प्रेमिका से पूर्ण स्नेह मिलेगा। हर एक कार्य बिना अड़चन व विघ्न के संपन्न होगा। आपके दैनिक व्यवसाय से आप संतुष्ट रहेंगे।

कर्क- आज के दिन आपको आर्थिक व्यय पर काबू रखना होगा। जमीन-मकान के दस्तावेजी कार्यों को आज स्थगित ही रखें। परिवार की ओर से सहयोग नहीं मिलेगा। पत्नी-पुत्रादि से परस्पर वाद-विवाद या तर्क होगा। मानसिक बेचैनी रहेगी।

सिंह— आज के दिन आप की मानसिक स्थिति शान्त रहेगी। शारीरिक स्थिति अच्छी रहेगी, पुराने रोगों में राहत मिलेगी। व्यापार की दृष्टि से थोड़े रुकें, मुनाफे के योग नहीं हैं। नौकरी में परिश्रम एवं लगाव रखें, अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

कन्या— आज के दिन आपको पारिवारिक किन्हीं कठिनाई एवं समस्याओं का सामना करना होगा। वाद-विवाद या शाब्दिक युद्ध सा माहौल हो सकता है। स्वयं की गलतियों से मान-सम्मान में हानि हो सकती है। महत्वपूर्ण कार्य में विघ्न या रुकावट आ सकती है।

तुला — आज का दिन आपके लिए शुभ हो सकता है। आपके रुके हुए तथा महत्वपूर्ण शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परिश्रम वाले कार्यों में उत्साह रहेगा। विद्यार्थी अध्ययन में मन लगाकर एवं शान्तिपूर्वक अभ्यास कर पाएंगे।

वृश्चिक — आज के दिन आपको शुभ फल की प्राप्ति हेतु मेहनत थोड़ी अधिक ही करनी होगी। किसी स्वजन या रिश्तेदार से धन्य, अन्न या वस्त्रादि का लाभ हो सकता है। व्यवसाय में सावधानी रखनी होगी, निवेश कहीं पर भी न करें। संतति से साथ-सहयोग प्राप्त होगा।

धनु – आज का दिन आपके लिए परेशानीपूर्वक व्यतीत हो सकता है। खान-पान में ध्यान ना रखने से अस्पताल भी जाना पड़ सकता है। नेत्रों एवं पैरों में कष्ट की शिकायत हो सकती है। दुर्घटना में चोट लगने का भय रहेगा। व्यापार में आर्थिक व्यय हो सकता है।

मकर— आज के दिन आपकी शारीरिक स्थिति थोड़ी कष्टदायक हो सकता है। पैरों में कष्ट की शिकायत रहेगी। कोई अकारण झगड़ा या मनमुटाव की शिकायत भी हो सकती है। रिश्तेदारों एवं स्वजनों से विवाद न करें, हो सके तो मौन रहें।

कुम्भ — आज का दिन आपके लिए अधितकर शुभ फल देने वाला व्यतीत होगा। छोटे-मोटे कार्यक्रम में उत्तम, रुचिकर तथा स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति होगी। विवाह के कार्यों में शीघ्रता आएगी। पुराने शत्रु से समाधान संभव हो सकता है।

मीन — आज का दिन आपको मानसिक सुख प्रदान करेगा। डिप्रेशन, उच्च रक्तचाप, मधुमेह आदि बीमारियों में राहत होगी। शारीरिक स्वास्थ्य में लाभ होगा एवं पुराने रोगों पर काबू पाएंगे। वाहन खरीदने की इच्छा पूर्ण होगी।