Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पुलिस मुठभेड़ में डी गैंग के इनामी अपराधी को लगी गोली, गिरफ्तार

 

गाजियाबाद। इंदिरापुरम पुलिस ने बुधवार को डी-गैंग के शातिर अपराधी फजर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान चलाई गयी गोली फजर की टांग में लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित था।

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बुधवार की शाम को बताया कि इंदिरापुरम पुलिस अभय खंड ग्रीन चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी मोटर साइकिल पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। पुलिस के इशारे के बावजूद युवक रुका नहीं और उसने तमंचे से पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस की ओर से चली गोली युवक की टांग में लगने पर वह नीचे गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी ने बताया कि पुलिस को उसने अपना नाम फजर, निवासी कैला भट्टा निवासी बताया। उस पर इंदिरापुरम में ही नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके कब्जे से चोरी की मोटर साईकिल व तमंचा बरामद किया है।