Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बॉलीवुड के दबंग खान के घर पड़ा क्राइम ब्रांच का छापा, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान के बंगले पर बुधवार को क्राइम ब्रांच ने छापेमारी की। यही नहीं क्राइम ब्रांच ने उनके बंगले से एक शख्स को भी गिरफ्तार किया है। यह शख्स पिछले 20 साल से उनके बंगले की देखरेख कर रहा था। जानकारी के मुताबिक सलमान खान के बंगले से शक्ति सिद्धेश्वर राणा नाम के वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा है कि क्राइम ब्रांच को इस शख्स की तलाश पिछले 29 सालों से थी। 62 साल के इस शख्स के सलमान खान के गोराई स्थित बंगले पर काम करने की सूचना मुंबई पुलिस को मिली थी। जिसके बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की यूनिट 4 ने मुखबिर की सूचना के आधार पर इस अपराधी को सलमान खान के बंगले पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है।

हालांकि क्राइम ब्रांच को देखते ही राणा ने सलमान के बंगले से भागने की कोशिश की थी लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका। सिद्धेश्वर राणा को 1990 के एक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था लेकिन बाद में यह अपराधी जमानत पर बाहर आ गया था और लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। यही नहीं कई बार अदालत के आदेश के बाद भी राणा कभी भी अदालत में पेश नहीं हुआ। जिसके कारण कोर्ट ने अपराधी के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कर दिया। यहां तक कि इस अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए सलमान खान को भी इस बात की जानकारी नहीं दी गई थी।