Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

CoWIN के अलावा इन ऐप्स से भी बुक कर सकते हैं कोरोना वैक्सीनेशन स्लॉट

देश में कोरोना की रफ्तार कम हो रही है। इसकी मुख्य वजह वैक्सीनेशन है। कोरोना वैक्सीनेशन स्लॉट बुक हो जाने के बाद आप वैक्सीन ले सकते हैं। पहले सिर्फ CoWIN के जरिए कोरोना वैक्सीनेशन स्लॉट को बुक किया जा सकता था। अब कई दूसरे ऐप्स के जरिए भी वैक्सीनेशन स्लॉट को बुक किया जा सकता है। यहां आपको ऐसे ही कुछ ऐप्स के बारे में बता रहे हैं। इसके जरिए आप वैक्सीनेशन स्लॉट सर्च या बुक कर सकते हैं।

Paytm 

पॉपुलर ऑनलाइन पेमेंट सर्विस Paytm के जरिए अपॉइंटमेंट लिया जा सकता है। इसके लिए आपको वैक्सीन फाइंडर ऐप के होम स्क्रीन पर भी दिखाई दे जाएगा। यहां पर आपको पिनकोड और ऐज ग्रुप डाल कर स्लॉट सर्च करना होगा. इसके बाद स्लॉट उपलब्ध होने पर आप बुक भी कर सकते हैं।


Reliance MyJio

Reliance MyJio के जरिए आप कोरोना वैक्सीन स्लॉट को सर्च कर सकते हैं। इसके लिए आपको Reliance MyJio में आपको जियो नंबर से लॉगिन करना होगा। इसके बाद आपको Covid-19 वैक्सीन फाइंडर ऑप्शन पर जाकर अपने एरिया का पिन कोड डालना होगा। यहां आपको वैक्सीन की उपलब्धता बता दी जाएगी।

Phonepe

Phonepe के जरिए भी वैक्सीनेशन स्लॉट को सर्च किया जा सकता है। इसके लिए आपको इसके होम स्क्रीन पर स्क्रॉल डाउन करके CoWin बटन पर क्लिक करना होगा. ये स्विच बैनर के अंदर होता है। इसके बाद आप बेसिक्स डिटेल्स डाल कर वैक्सीनेशन स्लॉट को सर्च कर सकते हैं।

Eka Care

Eka Care ऐप के जरिए भी वैक्सीनेशन स्लॉट को बुक किया जा सकता है। ये ऐप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म्स के लिए उपलब्ध है। आप इस ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप डाउनलोड हो जाने के बाद आप ऐप में वैक्सीन उपलब्धता पर जाकर इसे बुक कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.