Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दुनियाभर में कोरोना का कहर : वायरल हो रही है ये शॉर्ट फिल्म, क्या आपने देखी?

 

दुनियाभर के देश कोरोना वायरस इससे बचने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। इससे बचने के लिए वैज्ञानिक अब तक कोई वैक्सीन नहीं बना पाए हैं और इसका संक्रमण काफी आसानी से हो जाता है।

दुनियाभर में इस वायरस से बचने के लिए उपाय खोजने की कवायद जारी है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक शॉर्ट फिल्म काफी वायरल हो रही है। इस हॉरर शॉर्ट फिल्म में एक महिला को अजीब वायरस से संक्रमित होते दिखाया गया है। महज 5 मिनट की ये शॉर्ट फिल्म किसी का भी दिल दहला देने के लिए काफी है। फिल्म में दिखाया गया है कि पब्लिक वॉशरूम के डस्टबिन में अपना फोन खोज रही एक महिला को अनजाने में एक सिरेंज की नीडिल लग जाती है।

इस नीडिल से महिला को एक खतरनाक वायरस का इनफेक्शन हो जाता है जिसके बाद वह बुरी तरह डर जाती है और इसके बारे में फोन पर सर्च करती है। महिला को पता चलता है कि उसे एक खतरनाक वायरस का संक्रमण हो गया है और इसके बाद वह जल्दी-जल्दी इससे बचने की कोशिशें शुरू करती है, जिसके बाद हालात बेहतर होने की बजाए बिगड़ते चले जाते हैं। फिल्म को अब तक 6 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।