Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

इटली में कोरोना वायरस से 24 घंटों में इतने और लोगों की मौत

 

लॉस एंजेल्स। यूरोप में कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। इटली में पिछले 24 घंटे में 651 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 59138 लोग संक्रमित हैं। चीन के बाद इटली में सबसे अधिक 4285 लोगों की मौत हुई है। स्पेन 1117, ईरान 1685, फ्रांस 562, नीदरलैण्ड 106, जर्मनी 55 और जापान में 45 लोगों की मौत हुई है।

युनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने कहा है कि इटली, फ्रांस और स्पेन की तरह लोगों के घर से बाहर निकलने पर लोग स्वत: रोक लगाएं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि ग़ैर ज़रूरी वस्तुओं के लिए बाज़ार न जाएं और छह फ़ुट का फ़ासला बनाए रखें।

इंग्लैंड में रविवार दोपहर तक 244 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को ही अमेरिका के ओहायो राज्य में लॉकडाउन की घोषणा के पश्चात कऱीब आठ करोड़ अमेरिकी लोगों को घरों में रहने का आदेश दिया गया है। जबकि यहां दोपहर तक 390 लोग जान गंवा चुके थे।

डब्ल्यूएचओ के अनुसार कोरोना से पीडि़त लोगों में 70 हजार लोग स्वस्थ हो गए हैं। न्यू यार्क मेयर बिल दे ब्लासियो ने कहा है कि न्यूयार्क में मेडिकल से संबंधित वस्तुएं अगले दस दिनों के लिए ही बचा है।

अमेरिकी संस्थान जान होप्किंस यूनिवर्सिटी की डाटा टीम के अनुसार जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्कल को कोरोना के लक्षण पाए जाने पर उन्हें अगले दो सप्ताह के लिए अलग-थलग रहने को कहा गया है। एंजेला के वैयक्तिक चिकित्सक कोरोना से संक्रमित पाए गाए थे। हालाँकि चीन में 46 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं तो छह लोगों की मृत्यु भी हुई है। इनमें से पांच लोग वुहान से बताए गए हैं।