Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कोरोना वायरस : 186 देश, 14600 से ज़्यादा मौतें

 

 

चीन के वुहान शहर से शुरू होने वाला कोरोना वायरस संक्रमण दुनिया के 186 से अधिक देशों में पहुंच चुका है। इसके संक्रमण से 14,600 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

भले ही इस संक्रमण की शुरुआत चीन से हुई हो लेकिन अगर मौत के आंकड़े देखें तो चीन इससे सबसे अधिक प्रभावित देश है। रविवार को यहां 651 लोगों की मौत हुई है। इटली में कोरोना वायरस से अब तक 5,476 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं चीन के हुबेई प्रांत में मरने वालों की संख्या 3153 पहुंच गई है। इसके अलावा स्पेन में 1772, ईरान में 1685, फ्रांस में 674 लोगों की मौत हुई है।

दुनियाभर में तीन लाख तीस हज़ार संक्रमित मामले सामने आए हैं। संक्रमित लोगों की संख्या सबसे अधिक चीन में है। चीन में संक्रमण के 81426 मामले सामने आए हैं। जबकि इटली में 59138, अमरीका में 33276, स्पेन में 28768 और जर्मनी में 24873 मामलों की पुष्टि की गई है।

भारत में इस संक्रमण से अभी तक सात लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 360 से ज़्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमण को रोकने के लिए भारत के 22 राज्यों के 75 ज़िलों में 31 मार्च तक लॉकडाउन लागू कर दिया गया है।