Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कोरोना वायरस से संक्रमित कनिका कपूर का अपार्टमेंट हुआ सैनिटाइज,पड़ोसियों में दहशत

लखनऊ। कोरोना वायरस से संक्रमित बॉलीवुड की पार्श्व गायिका कनिका कपूर ने लखनऊ में सभी को होश उड़ा दिए हैं। एक ओर प्रशासन और स्वस्थ्य विभाग हलाकान है, वहीं दूसरी ओर लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद से उनकी पूरी इमारत में खौफ का माहौल है। शनिवार को म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों ने जाकर इस पूरी इमारत को सैनिटाइज किया।

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर में कोरोना वायरस (COVID-19) की पुष्टि होने के बाद उनकी सोसाइटी और आसपास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है। अपनी सुरक्षा को लेकर सभी लोग परेशान हैं। कनिका लखनऊ के शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट में रहती हैं। इस अपार्टमेंट में करीब 100 से ज्यादा परिवार रहते हैं।

कनिका कपूर हाल ही में लंदन से भारत वापस आई थीं। उन पर आरोप है कि वह एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग को वायलेट करके निकल गईं और उन्होंने खुद को आइसोलेशन में रखने की भी जरूरत नहीं समझी। कनिका के इस लापरवाही भरे रवैये के चलते सोशल मीडिया पर उनकी बहुत थू-थू हो रही है।

लखनऊ के आइसोलेशन वार्ड में उनके पूरे परिवार को भर्ती किया गया है। कनिका 11 मार्च को लंदन से भारत लौटी आरोप है कि वह एयरपोर्ट अधिकारियों को चकमा देकर बाहर निकल गई थीं।

कोरोना पर बेपरवाही बरतने वाली बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर में खुलासा हुआ है कि कनिका कपूर को अपने कोरोना पीड़ित होने की जानकारी थी।

लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने बताया कि कनिका कपूर के खिलाफ सीएमओ से आई रिपोर्ट में उनके आने की तारीख 14 मार्च लिखी है, जबकि वह 11 मार्च को आई थीं। जांच के दौरान पुलिस इस चीज को सही कर देगी।