Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

Corona : देश में कॉर्पोरेट की सबसे बड़ी मदद, Tata Trust इन 5 कामों पर खर्च करेगा 500 करोड़

Corona Virus का खौफ पूरी दुनिया में फैला हुआ है। कोविड-19 से जंग लड़ने के लिए कॉर्पोरेट घराने मदद के लिए लगातार आगे आ रहे हैं। Tata Trust ने शुक्रवार को 500 करोड़ रुपए खर्च करने का ऐलान किया। ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश के किसी कॉर्पोरेट की ओर से दी जाने वाली यह अब तक की सबसे बड़ी मदद होगी। रतन टाटा का कहना कि कोरोना वायरस का संकट हमारी पीढ़ी की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है।

टाटा ग्रुप और समूह की कंपनियां अतीत में भी देश की जरूरत के वक्त आगे रही हैं। लेकिन, इस समय सबसे बड़ी जरूरत है। मौजूदा हालात में देश और दुनियाभर में तुरंत कदम उठाए जाने चाहिए।

टाटा ट्रस्ट की रकम इन 5 कामों पर खर्च होगी

1. कोरोना का इलाज करने और संक्रमण रोकने में जुटे मेडिकल स्टाफ के निजी सुरक्षा उपकरणों के लिए।
2. कोरोना पीड़ित मरीजों को रेस्पायरेटरी सिस्टम के लिए।
3. टेस्टिंग किट में ताकि, ज्यादा से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग हो सके।
4. संक्रमित मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं तैयार करने में।
5. हेल्थ वर्कर और आम जनता को प्रशिक्षित और जागरुक करने के लिए।